पृष्ठ

सोमवार, 29 मार्च 2010

अमिताभ बच्चन ब्रैंड ऐंबैसडर

बीजेपी के सीनियर नेता और ओलिंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा है कि बॉलिवुड के

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की छवि को मद्देनजर रखते हुए उन्हें भारत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का मुख्य ब्रैंड ऐंबैसडर बनाया जाना चाहिए। मल्होत्रा राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य भी हैं। उन्होंने इस संबंध में ओलिंपिक संघ और राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को पत्र लिख कर यह सुझाव दिया है।

मल्होत्रा ने अपने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रमंडल खेल भारत के इतिहास में मील का पत्थर साबित होंगे जिनमें भारत की खेल प्रतिभा का ही नहीं, बल्कि देश की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रदर्शन होगा। इसलिए राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ब्रैंड ऐंबैसडर की नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण होगी। उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस होगा। वह धन के लिए नहीं, बल्कि देश के हित में ऐसा करेंगे। इसके लिए हम अमिताभ बच्चन के नाम का सुझाव देते हैं। इस संबंध में मेरा सुझाव है कि राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य ब्रैंड ऐंबैसडर के तौर पर अमिताभ बच्चन को नियुक्त करना चाहिए जो देश की मध्य पीढ़ी का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। इतना ही नहीं वह देश के युवाओं के लिए भी आदर्श हैं।

अमिताभ 1982 के दिल्ली एशियाड खेलों के भी ब्रैंड ऐंबैसडर रहे हैं। उन्हें फिर से यह सम्मान दिया जाना चाहिए। मल्होत्रा ने लिखा कि कुछ ब्रैंड ऐंबैसडर की घोषणा की जा चुकी है और कुछ के नाम जल्द ही घोषित किए जाने हैं। ऐसे में केवल साफ सुथरी छवि वाले ऐसे सिने स्टार्स, खिलाड़ियों और अन्य मशहूर हस्तियों को यह जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए जो धन लिए बगैर इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हों।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें